प्रस्तुति
Paneer Popcorn Bytes: अगर आप हर बार वही पुराने स्नैक्स खाकर बोर हो गए हैं, तो अब समय है कुछ नया और मज़ेदार ट्राय करने का! पनीर पॉपकॉर्न बाइट्स एक ऐसा स्नैक है जो हर उम्र के लोगों को पसंद आएगा, चाहे बच्चे हों, कॉलेज जाने वाले हों या ऑफिस से लौटे थके हुए लोग। यह बाहर से क्रिस्पी और अंदर से सॉफ्ट व जूसी पनीर से बना होता है, जिसे आप मिनटों में तैयार कर सकती हैं।
आजकल पार्टी, मूवी नाइट या फैमिली गैदरिंग में कुछ झटपट और टेस्टी चाहिए होता है, ऐसे में यह पनीर पॉपकॉर्न बाइट्स (Paneer Popcorn Bytes) परफेक्ट ऑप्शन है। इसका स्वाद एकदम रेस्टोरेंट स्टाइल होता है लेकिन इसे घर पर बहुत आसानी से बनाया जा सकता है बिना किसी खास तैयारी के। सबसे अच्छी बात यह है कि यह डीप फ्राई के अलावा एयर फ्रायर या ओवन में भी बन सकता है, जिससे यह और भी हेल्दी बन जाता है।
तो चलिए जानते हैं घर पर कुरकुरे और लाजवाब पनीर पॉपकॉर्न बाइट्स बनाने की आसान रेसिपी।
पनीर पॉपकॉर्न बाइट्स (Paneer Popcorn Bytes) बनाने की सामग्री
| पनीर | 200 ग्राम (छोटे टुकड़ों में कटा हुआ) |
| कॉर्नफ्लोर | 2 बड़े चम्मच |
| मैदा | 2 बड़े चम्मच |
| दही | 2 बड़े चम्मच |
| लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला | 1 छोटा चम्मच |
| नमक | स्वाद अनुसार |
| ब्रेड क्रम्ब्स | ½ कप |
| तेल | तलने के लिए |

पनीर पॉपकॉर्न बिट्स बनाने की रेसिपी
1. एक बाउल में दही, लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला और नमक डालकर अच्छे से मिक्स करें।
2. इस मसाले वाले मिश्रण में पनीर के टुकड़े डालें और 10 मिनट के लिए मैरिनेट होने दें ताकि सारे फ्लेवर पनीर में अच्छी तरह समा जाएं।
3. एक अलग बाउल में मैदा, कॉर्नफ्लोर और थोड़ा पानी डालकर गाढ़ा पेस्ट तैयार करें।
4. अब हर पनीर के टुकड़े को पहले इस पेस्ट में डुबोएं और फिर ब्रेड क्रम्ब्स में अच्छी तरह लपेटें ताकि वह पूरी तरह से कवर हो जाए।

हमारी अन्य रेसिपीज जानने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें

5. कढ़ाही में तेल गरम करें और मध्यम आंच पर इन पनीर बॉल्स को सुनहरा और कुरकुरा होने तक तलें।
6. गरम-गरम पनीर पॉपकॉर्न बाइट्स (Paneer Popcorn Bytes) को प्लेट में निकालें और पुदीना चटनी या टमाटर सॉस के साथ परोसें।

शाम की पार्टी के लिए या बच्चों के टिफिन के लिए यह रेसिपी बहुत ही कमाल की है आप इसे जरूर ट्राई करें अगर आपको रेसिपी अच्छी लगी तो इसे अपने दोस्तों का परिवार के साथ शेयर करें और ऐसे ही आसान रेसिपीज जानने के लिए हमारे पेज को फॉलो करें।