प्रस्तुति
Custard Apple Milkshake: सीताफल जिसे कस्टर्ड एप्पल या शरीफा भी कहा जाता है, स्वाद में जितना मीठा होता है, उतना ही सेहत के लिए फायदेमंद भी है। इसमें विटामिन C, फाइबर, पोटैशियम और आयरन जैसे पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो इम्यूनिटी बढ़ाने, पाचन सुधारने और स्किन को ग्लोइंग बनाने में मदद करते हैं। इसकी क्रीमी बनावट और नैचुरल मिठास से बना कस्टर्ड एप्पल मिल्क शेक न सिर्फ टेस्टी होता है बल्कि एनर्जी से भरपूर एक हेल्दी ड्रिंक भी है।
कस्टर्ड एप्पल मिल्क शेक बनाने के लिए जो सबसे जरूरी और इंपॉर्टेंट काम है वो है शरीफे के पल्प को उसके बीजों से अलग करना है यह करने में थोड़ा मुश्किल तो है पर अगर आप थोड़ी सी समझदारी दिखाएं तो इसे आसानी से अलग किया जा सकता है। इसके लिए शरीफे को दो भाग में तोड़ लें। अब चौपर में इसके पल्प को चम्मच से निकाल कर बीजों के साथ डाल दें।
अब धीरे-धीरे चौपर को चलाएं थोड़े ही देर में बीज पल्प से अलग होने लगेंगे बीच-बीच में ढक्कन हटाकर पल्प को बिल्कुल सेंटर में रख दें थोड़े ही देर में बहुत ही आसानी से सभी पल्प बीजों से अलग हो जाएंगे अब इसे किसी चम्मच से या हाथ से बीज को निकाल कर अलग रख दें और पल्प का इस्तेमाल मिल्क शेक बनाने या आइसक्रीम बनाने में करें।
कस्टर्ड एप्पल मिल्क शेक बनाने की सामग्री
| कस्टर्ड एप्पल या शरीफा | एक पीस |
| ठंडा दूध | एक कप |
| चीनी | एक चम्मच |
| ड्राई फ्रूट्स कटिंग | एक चम्मच |

कस्टर्ड एप्पल मिल्क शेक (Custard Apple Milkshake) बनाने की रेसिपी
1. सबसे पहले पके हुए कस्टर्ड एप्पल (शरीफ या सीताफल) को लें और उसका पल्प सावधानी से निकाल लें। ध्यान रखें कि बीज इसमें न रहें।
2. अब एक मिक्सर जार में एक कप ठंडा दूध डालें। इसमें निकाला हुआ शरीफ का पल्प डालें। स्वाद बढ़ाने के लिए एक से दो चम्मच चीनी (अपनी पसंद अनुसार) डालें।
3. चाहें तो स्वाद और टेक्सचर बढ़ाने के लिए थोड़ा सा शहद या इलायची पाउडर भी मिला सकते हैं।
4. अब इसे मिक्सर में डालकर 20-30 सेकंड तक अच्छे से ग्राइंड करें, ताकि पल्प दूध के साथ पूरी तरह मिक्स होकर एक स्मूद और क्रीमी शेक बन जाए।

हमारी अन्य रेसिपी जाने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें
A Delicious Way to Detox – Try ABC Juice Today | एक गिलास एबीसी जूस, सेहत के 5 ज़बरदस्त फायदे
5. तैयार मिल्क शेक को एक सुंदर सर्विंग ग्लास में डालें। ऊपर से कटे हुए ड्राई फ्रूट्स जैसे बादाम, काजू, या पिस्ता से सजाएं।
6. चाहें तो ऊपर से थोड़ा सा कस्टर्ड एप्पल पल्प या बर्फ के टुकड़े डालकर इसे और भी रिफ्रेशिंग बना सकते हैं।

7. अब आपका ठंडा-ठंडा, स्वादिष्ट और हेल्दी कस्टर्ड एप्पल मिल्क शेक (Custard Apple Milkshake) तैयार है। इसे तुरंत सर्व करें और इसके नेचुरल मीठे और क्रीमी फ्लेवर का मज़ा लें।
तो आपको यह कस्टर्ड एप्पल मिल्क शेक की रेसिपी कैसी लगी हमें कमेंट कर जरूर बताएं इसे अपने दोस्तों व परिवार के साथ शेयर करना ना भूलें और ऐसे ही झटपट, आसान रेसिपीज जानने के लिए हमारे पेज को फॉलो कर लें।