Diwali special instant Kaju Katli | बिना काजू के बनाइए काजू कतली सिर्फ 10 मिनट में इस आसान रेसिपी के साथ!

प्रस्तुति 

Kaju Katli: अक्सर दिवाली पर जब हम मिठाइयाँ खरीदने जाते हैं, तो या तो वे बहुत महंगी मिलती हैं या उनकी गुणवत्ता मन को नहीं भाती। लेकिन दिवाली तो मिठाइयों का त्यौहार है — बिना मीठे के अधूरी!

तो क्यों न इस बार बाजार की मिठाइयों को छोड़कर घर पर ही कुछ खास बनाया जाए?

इस दिवाली बनाइए मूंगफली से बनी काजू कतली — जो स्वाद में बिल्कुल काजू कतली जैसी है, पर कीमत में बेहद किफायती और सेहत में लाजवाब। यह कतली बहुत ही सॉफ्ट, मुंह में खुल जाने वाली और स्वाद में इतनी बेहतरीन है कि कोई भी फर्क नहीं बता पाएगा।

मूंगफली से बनी यह मिठाई न सिर्फ स्वादिष्ट है बल्कि हेल्दी भी — इसमें भरपूर प्रोटीन और हेल्दी फैट्स होते हैं। अब ना महंगी मिठाइयाँ खरीदने की जरूरत, ना क्वालिटी की टेंशन — बस घर पर बनाईए और सबको खिलाइए प्यार भरी काजू कतली जो की मूंगफली से बनी है तो चलिए बिना देर किए जानते हैं इसे बनाने की सबसे आसान और झटपट रेसिपी। 

काजू कतली बनाने की सामग्री 

मूंगफलीएक कप
चीनी तीन चौथाई कप
नारियल का बुरादाआधा कप
इलायची पाउडर आधा छोटा चम्मच
घी दो चम्मच
 Kaju Katli

काजू कतली (Kaju Katli) बनाने की रेसिपी

1. मूंगफली से काजू कतली बनाने के लिए मूंगफली के सभी छिलकों का हटाना जरूरी है साथ ही चाशनी का सही तरीके से बनाया जाना भी उतना ही मायने रखता है तो मूंगफली के छिलकों को हटाने के लिए इसे मीडियम आंच पर भूनना चाहिए।

2. इसके लिए एक कढ़ाई गैस पर गर्म करें इसमें मूंगफली के दाने डालें और इसे मीडियम आंच पर रोस्ट करें इसे बीच-बीच में चलाते रहें जिससे खुद ही मूंगफली के छिलके अलग होने लगेंगे जब ऐसा दिखने लगे तो गैस बंद कर दें और इसे हल्का ठंडा होने के बाद हाथ से इसके छिलकों को छुड़ा दें।

3. जब मूंगफली के छिलके अलग हो जाए तो इन्हें किसी परात से या तलने वाली करछी से इसके छिलकों को अलग कर दें और दानों को अलग कर दें। अब बारी है इसे पीसने की मूंगफली का सही तरीके से पीसा जाना बहुत जरूरी है ताकि बर्फी बिल्कुल मुलायम और मुंह में घुलने वाली बन जाए। 

4. इसे बनाने के लिए मूंगफली के दोनों को मिक्सर जार में डालें और इसे पल्स मोड में पीसे एक बार ग्राइंड करें थोड़ा सा रोकें फिर से ग्राइंड करें फिर थोड़ा सा रुकें। इस तरह से मूंगफली के दोनों को ग्राइंड करें ऐसा करने से ना तो दाने बहुत ज्यादा महीन होंगे और ना ही इनका फैट अलग होगा। 

 Kaju Katli

5. अब इसमें नारियल का बुरादा मिक्स करें और इसे भी 2 से 3 बार बिल्कुल कम टाइम के लिए ग्राइंड करें इससे नारियल मूंगफली में अच्छी तरह मिल जाएगा और हल्का रफ पाउडर की तरह मूंगफली ग्राइंड हो जाएगा ठीक इसी तरह का पाउडर हमें चाहिए। 

6. अब बारी है बर्फी के लिए चाशनी बनाने की इसके लिए एक पैन लें और इसमें तीन चौथाई चीनी डालें और आधा कप से थोड़ा सा ज्यादा पानी डालें। अब इसे हाई फ्लेम पर गर्म करें जैसे ही चाशनी में उबाल आने लगे फ्लैम को कम कर दे और इसे 3 से 4 मिनट के लिए पकने दे इतने समय में चाशनी अच्छी तरह पक जाती है।

7. बर्फी बनाने के लिए हमें एक तार की चाशनी की जरूरत होती है एक तार की चाशनी बनाने में ज्यादा समय नहीं लगता 2 से 3 मिनट में ही चाशनी बनकर तैयार हो जाती है अब चाशनी को हल्का सा दोनों उंगलियों के बीच लगाकर चेक करें इसमें धागे जैसी संरचना नजर आएगी तो गैस को बंद कर दें।

8. बर्फी बनाने के लिए एक थाली लें उसके पिछले वाले हिस्से पर आधा चम्मच घी डालकर अच्छी तरह लगा दे इस पर काजू कतली को सेट किया जाएगा घी लगाने से काजू कतली अच्छी तरह निकल जाएगी। कतली बनाने के लिए नॉन स्टिक कड़ाई का ही इस्तेमाल करें इसमें बनाना आसान होगा।

 Kaju Katli

9. अब इस चासनी में मूंगफली के दाने जिनका पाउडर बनाया है उसे डालें और आधा छोटा चम्मच इलायची पावडर डालें अब इन्हें आपस में अच्छी तरह से मिक्स करें मिक्स करते समय गैस को बंद रखें ऐसा करने से मूंगफली के दाने अच्छी तरह से चाशनी में घुल जाते हैं। 

10. जब मूंगफली अच्छी तरह चाशनी में मिल जाए तो गैस को दोबारा से ऑन करें और इसे 1 से 2 मिनट तक लगातार चलाते हुए पकाएं ऐसा करने से चाशनी गाढ़ी होने लगेगी और मूंगफली धीरे-धीरे पकने लगेगी जब यह हल्का गाढ़ा दिखने लगे तो गैस बंद कर दे और इसे चलाते रहें।

हमारी अन्य रेसिपी जाने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें

Quick & Delicious Khaja Recipe of Up and Bihar | इस नवरात्रि बनाएं यूपी, बिहार की शान स्वादिष्ट खाजा मात्र 30 मिनट में बिना झंझट के!

Quick & Easy Colourful Mawa Barfi & Dryfruit Mawa Barfi | रक्षाबंधन पर मिठास भी हो खास — सिर्फ 10 मिनट में बनाएं ये दो रंग-बिरंगी और लाजवाब मिठाइयाँ!

Instant Delicious Beetroot Barfi in 1st Try | खून की कमी को कहे अलविदा, वजन बढ़ाने के लिए ट्राई करें यह सुपर टेस्टी बीटरूट की बर्फी

Quick and Nutritious Paneer Bhurji Recipe in 15 Min | सुबह की जल्दी में भी पाएं दमदार एनर्जी – बनाएं 5 मिनट में प्रोटीन रिच पनीर भुर्जी

Easy but Tempting Creamy Bread Dessert for Raksha Bandhan | इस रक्षाबंधन बनाएं क्रीमी ब्रेड डेजर्ट बिना चीनी के, स्वाद से भरपूर मात्र 15 मिनट में

11. गैस बंद करने के बाद मिश्रण को कढ़ाई के चारों तरफ फैला दे और इसे थोड़ी देर के लिए ऐसे ही रहने दे फिर से मिश्रण को मिलाएं और फिर इसे किनारो पर फैलाएं ऐसा करते रहें इससे मिश्रण गाढ़ा हो जाएगा और आटे के लोई की तरह दिखने लगेगा।

12. जब इस कंसिस्टेंसी में आ जाए तो इसे झट से घी लगी थाली के ऊपर फैला दें और स्पेटुला में थोड़ा सा घी लगाकर चारों तरफ इवनली फैलाएं अब इसे सेट होने रख दें। आप चाहे तो इसके ऊपर चांदी का वर्क भी लगा सकते हैं इससे यह बिल्कुल बाजार की बर्फी की तरह दिखने लगेगा। 

 Kaju Katli

13. बस थोड़ी ही देर में इसके किनारो को काट दे और इसे बर्फी के आकार में काट ले इसे देखकर बिल्कुल भी यह नहीं कहा जा सकता कि यह मूंगफली से बनी है और तो और इसका स्वाद भी काजू कतली से कम नहीं आता। तो इस दिवाली आप इसे जरूर ट्राई करें हमें आशा है आपको यह रेसिपी बहुत पसंद आएगी। इसे आप फ्रिज में स्टोर करके भी रख सकते हैं यह तीन से चार दिन तक बिल्कुल भी खराब नहीं होते।

तो इस दिवाली मूंगफली से बनी यह काजू कतली (Kaju Katli) की रेसिपी जरूर ट्राई करें और हमें बताएं आपको यह रेसिपी कैसी लगी ऐसे ही झटपट आसान रेसिपीज जानने के लिए हमारे पेज को फॉलो करना ना भूलें।

WhatsApp Channel
Join Now
Telegram Group
Join Now

Leave a Comment

New Recipe of Paneer Oats  Cheela New Recipe Of Avocado Toast Time Saving, Easy & Healthy Chia Seed Pudding Recipe Chatakedar Kheera Fry Recipe Healthy Dal Khichdi Recipe Protein-Rich Chocolate Barfi Masala Paneer Sandwich Easy Recipe Tangy, sweet, and full of goodness Amla Candy Super Easy Bottle gourd Sabzi Recipe Easy Veg Nuggets Recipe