2 Irresistible Delights – Strawberry Smoothie & Strawberry Shreekhand | वीकेंड को बनाएं फ्रेश और फ्रूटी, स्ट्रॉबेरी स्मूदी और स्ट्रॉबेरी श्रीखंड से पाएं ठंडक और ताजगी का ज़बरदस्त डोज़!

प्रस्तुति

Strawberry Smoothie & Strawberry Shreekhand: हेलो दोस्तों आज हम आपके लिए लाए हैं वीकेंडस स्पेशल स्ट्रॉबेरी स्मूदी और स्ट्रॉबेरी श्रीखंड की रेसिपी जो की बहुत ही लाजवाब है। बच्चे हो या बड़े स्ट्रॉबेरी सभी की फेवरेट होती है यह देखने में जितनी सुंदर रसीली होती है स्ट्रॉबेरी सेहत के लिए उतनी ही फायदेमंद है। शायद ही ऐसा कोई होगा जिसे स्ट्रॉबेरी पसंद ना हो इसका टेस्ट इतना लाजवाब है कि सभी इसे खाना पसंद करते हैं फिर चाहे स्ट्रॉबेरी जूस हो शेक या फिर आइसक्रीम। स्ट्रॉबेरी में कई पोषक तत्व भी होते हैं जो हमारे शरीर के लिए काफी फायदेमंद हैं।

स्ट्रॉबेरी के सेवन से तनाव कम होता है साथ ही इसमें विटामिन ए, विटामिन के, विटामिन सी, फोलिक एसिड, मैग्नीशियम, फास्फोरस जैसे कई विटामिन और मिनरल्स पाए जाते हैं। इसका सेवन करना काफी फायदेमंद होता है। स्ट्रौबरी स्मूदी बनाना बहुत ही आसान है इसे दूध, दही और क्रीम और चीनी के साथ मिलाकर बड़ी ही आसानी से बनाया जा सकता है कम समय में तैयार होने वाला यह रिफ्रेशिंग ड्रिंक ताजगी से भर देता है आईए जानते हैं स्ट्रॉबेरी स्मूदी बनाने की रेसिपी क्या है।

बनाने का समय 10 मिनट 

सर्विंग 2 लोग

स्ट्रॉबेरी स्मूदी (Strawberry Smoothie) बनाने की सामग्री 

स्ट्रॉबेरीएक कप
मिल्कएक कप
दही ताजा एक चौथाई कप
काजू 4 से 5 पीस 
वनीला एसेंसऑप्शनल है 
शुगर पाउडरदो चम्मच
Strawberry Smoothie

स्ट्रॉबेरी स्मूदी (Strawberry Smoothie) बनाने की विधि

ताज रिफ्रेशिंग स्ट्रोबेरी स्मूदी बनाने के लिए पहले स्ट्रॉबेरी को धोकर इसके पत्तों को हटा दें। अब इस कपड़े से पोंछ लें और अब इसे छोटे टुकड़े में काट लें। एक ब्लेंडिंग जार में स्ट्रॉबेरी के टुकड़ों को डालें साथ में एक कप ठंडा दूध, एक चौथाई कप ताजा फ्रेश दही, चार से पांच पीस काजू, दो चम्मच शुगर पाउडर डालकर इस स्मूथ ब्लेंड कर लें।

अगर आपके पास वनीला एसेंस है तो डाल दें अगर ना हो तो स्किप करें। अब इन सभी चीजों को अच्छे से ब्लेंड करें। ब्लेंड करने के बाद इसे (Strawberry Smoothie) सर्विंग गिलास में डालें और गार्निशिंग के लिए ड्राई फ्रूट्स इस्तेमाल कर सकते हैं अगर ना हो तो स्ट्रॉबेरी कटिंग से डेकोरेट कर सर्व करें। 

Strawberry Smoothie

FAQs:

1. स्ट्रॉबेरी से और क्या-क्या बना सकते हैं? 

स्ट्रॉबेरी से आप जूस, स्ट्रॉबेरी शेक, स्ट्रॉबेरी श्रीखंड, स्ट्रॉबेरी केक, स्ट्रौबरी स्मूदी, स्ट्रॉबेरी कप केक, स्ट्रॉबेरी लंदन चॉकलेट बना सकते हैं।

1. 1 दिन में कितने स्ट्रॉबेरी का सेवन कर सकते हैं? 

1 दिन में चार से पांच स्ट्रॉबेरी खाना चाहिए अगर वह छोटे साइज के हैं तो 7 से 8 पीस खा सकते हैं इससे ज्यादा ना खाएं।

3. स्ट्रॉबेरी को हिंदी में क्या कहते हैं? 

स्ट्रॉबेरी को हिंदी में स्ट्रॉबेरी ही कहा जाता है वैसे इसे हिसालु या झरबेरी भी कहते हैं।

4. ज्यादा स्ट्रॉबेरी का सेवन करने से क्या होता है? 

अगर आप एक दिन में ज्यादा स्ट्रॉबेरी का सेवन करते हैं तो इससे आपको पेट से जुड़ी समस्या हो सकती है पेट में मरोड़ आना दर्द होना सामान्य बात है। 

स्ट्रॉबेरी श्रीखंड (Strawberry Shreekhand)

अक्सर जब हमारा मन मीठा खाने का होता है या कुछ स्पेशल डेज़र्ट खाने का मन करता है तो श्रीखंड का नाम ज़रूर याद आता है। श्रीखंड एक पारंपरिक और बेहद स्वादिष्ट मिठाई है, जो खासतौर पर महाराष्ट्र और गुजरात में बहुत प्रसिद्ध है। मार्केट में आजकल श्रीखंड के कई फ्लेवर मिलने लगे हैं – आम, केसर, इलायची और अब स्ट्रॉबेरी भी, जो बच्चों और युवाओं को बहुत पसंद आता है।

Strawberry Shreekhand

लेकिन जब बात आती है शुद्धता और हेल्दी डेज़र्ट की, तो बाहर का श्रीखंड थोड़ा सोचने पर मजबूर कर देता है – आखिर उसमें क्या-क्या मिला होगा? स्ट्रॉबेरी से बनने वाली दूसरी कमाल की रेसिपी जो है स्ट्रॉबेरी श्रीखंड बहुत ही रिफ्रेशिंग और मन को सुकून देने वाली श्रीखंड की रेसिपी को बनाना बहुत आसान है और यह खाने में भी बहुत स्वादिष्ट लगती है। इसे डेजर्ट या फिर गेट टू गेदर के लिए भी बना सकते हैं आप इसे एक बार जरूर ट्राई करें आपको यह बहुत पसंद आएगी।

बनाने का समय 10 मिनट 

सर्विंग 2 लोग

स्ट्रॉबेरी श्रीखंड (Strawberry Shreekhand) बनाने की सामग्री 

गाढ़ा दहीदो कप
शुगर पाउडर डेढ़ कप
स्ट्रॉबेरीएक कप
फ्रेश क्रीमआधा कप
कटिंग पिस्ता गार्निश के लिए

स्ट्रॉबेरी श्रीखंड (Strawberry Shreekhand) बनाने की रेसिपी 

1. श्रीखंड बनाने के लिए हमें गाढ़ा दही चाहिए होता है जिसमें पानी का अंश बिल्कुल भी ना हो इसके लिए दही को सूती के कपड़े में डालकर टाइट से बांध दें और इसे मोती छानी के ऊपर 4 से 5 घंटे के लिए रख दे इसे दही का जो भी एक्स्ट्रा पानी होगा वह छानकर अलग हो जाएगा और हमें गाढ़ा दही बिना पानी वाला मिल जाएगा।

2. अब हम स्ट्रॉबेरी को धोकर साफ कर लेंगे और इसके पत्ते को अलग कर देंगे अब स्ट्रॉबेरी का पेस्ट बनाएं इसके लिए स्ट्रॉबेरी कटिंग कर बेडिंग जार में डालें और इसका स्मूथ पेस्ट तैयार कर लें।

3. अब इतनी देर में दही का पानी निकल गया होगा तो एक बड़े बर्तन में दही डालें और इसमें डेढ़ कप शुगर पाउडर डालें क्योंकि दही भी खट्टा होता है और स्ट्रॉबेरी भी थोड़ी सी खट्टी होती है इसलिए चीनी का इस्तेमाल थोड़ा ज्यादा रखें वैसे इसे आप अपने स्वाद के अनुसार काम या ज्यादा कर सकते हैं। अब दही और शुगर पाउडर को अच्छे से मिक्स करें मिक्स करने के लिए विश्कर का इस्तेमाल करें।

Strawberry Shreekhand

4. चीनी और दही अच्छे से मिक्स हो जाए तो इसमें स्ट्रॉबेरी पेस्ट को मोती छानी से छान कर डाल दें इससे स्ट्रॉबेरी का स्मूथ पेस्ट अलग हो जाएगा और रफ पार्ट अलग हो जाएगा। अब इन सभी चीजों को आपस में अच्छे से मिक्स करेंगे इससे इसका कलर और टेक्सचर दोनों काफी स्मूद हो जाएगा। 

5. सभी चीजों को आपस में अच्छे से मिक्स करने के बाद इसमें एक स्ट्रॉबेरी को बिल्कुल महीन बारीक़ काट ले और इसे श्रीखंड में मिक्स कर दें साथ में कुछ पिस्ता लें और उसे महीन कटिंग कर श्रीखंड में मिले इससे स्ट्रॉबेरी श्रीखंड (Strawberry Shreekhand) ज्यादा स्वादिष्ट लगता है और देखने में भी लाजवाब होता है।

6. इस तरह बहुत ही कम समय में स्ट्रॉबेरी श्रीखंड बनकर तैयार हो जाता है खाने में बहुत ही स्वादिष्ट होता है साथ ही सेहत के लिए भी फायदेमंद होता है इसे आप बनाकर स्टोर भी कर सकते हैं। इसे स्टोर करने के लिए एयर टाइट कंटेनर में रखें और जब भी आपको इस सर्व करना हो इस 1 से 2 घंटे पहले रूम टेंपरेचर पर निकाल कर रख दें।

हमारी अन्य रेसिपीज :

5 Surprising Benefits of Dragon Fruit Shake | बनाना शेक से हो गए हैं बोर, तो इस बार ट्राई करें ड्रैगन फ्रूट शेक – स्वाद में सुपरहिट और सेहत में फिट

Fruit Custard Delight- Quick, Creamy and Full of Fresh Fruits | परफेक्ट कलरफुल फ्रूट कस्टर्ड

Looks Fancy, Tastes Amazing – Easy Mango Mousse Recipe | जब मन हो कुछ अलग मीठा खाने का – मैंगो मूस है बेस्ट ऑप्शन

WhatsApp Channel
Join Now
Telegram Group
Join Now

Leave a Comment