प्रस्तुति
हेलो दोस्तों आज हम आपकी लिए लाएं हैं झारखंड की प्रसिद्ध मिठाई खीर मोहन (Kheer Mohan) जो खीर से तो नहीं बनी है पर इसकी मिठास खीर से कम भी नहीं है। यह मिठाई अब कुछ ही जिले तक सीमित रह गई है। चलिए हम इसके बारे में और अच्छे से जानते हैं।
ऐसा कहा जाता है कि इस मिठाई को पहली बार बिहार शरीफ से कुछ दूरी पर स्थित देशना गांव के एक हलवाई ने बनाया था। उस हलवाई का नाम मोहन था। उसने मिठाई को खीर के साथ जोड़कर अपना नाम दिया और इसे खीर मोहन कहा जाने लगा। यह इतना स्वादिष्ट बना कि सारे गांव में इसकी चर्चा होने लगी और लोगों की मांग बढ़ने लगी। धीरे-धीरे इस मिठाई की डिमांड पास के शहरों में भी होने लगी और सालों बाद इस मिठाई को झारखंड और बिहार की प्रसिद्ध मिठाइयों में से जाना जाने लगा।
बिहार और झारखंड में खीर मोहन को आज भी बहुत ज्यादा पसंद किया जाता है। शादी ब्याह में या फिर त्योहारों पर इसे खूब बनाया जाता है। लोग इसे तीज, त्यौहार में भी बनाते हैं। यह केवल भारत में ही नहीं विदेशों में भी प्रसिद्ध है और अपनी प्रसिद्धि के कारण डिमांड में रहती है। विशेष तौर पर इसे रथ यात्रा में बनाया जाता है रथ यात्रा के समय इसकी बिक्री बहुत ज्यादा होती है। आईए जानते हैं खीर मोहन कैसे बनाई जाती है और इसमें क्या कुछ इंग्रेडिएंट्स लगते हैं।
खीर मोहन (Kheer Mohan) बनाने की सामग्री
दूध | 1 लीटर |
सादा विनेगर | तीन चम्मच |
चीनी | 200 ग्राम |
इलायची पाउडर | आधा चम्मच |
पानी | आवश्यकता अनुसार |
खीर मोहन (Kheer Mohan) बनाने का तरीका
1. खीर मोहन बनाने के लिए हम यहां 1 लीटर दूध ले रहे हैं इसे एक बड़े बर्तन में डालकर उबालेंगे जैसे या अच्छे से उबल जाए गैस को बंद कर देंगे।

2. अब एक कटोरी में तीन चम्मच सादा विनेगर डालेंगे और दो से तीन चम्मच पानी मिक्स करेंगे अब इसे दूध में डालेंगे और एक बड़े चम्मच से चलाएंगे। इससे दूध फट जाएगा दूध फट जाने पर हम इसे सूती के कपड़े या फिर मलमल के कपड़े में डालकर छान लेंगे।
यह भी पढ़ें: Make Rich and Traditional Gajar Ka Halwa | मात्र 10 स्टेप में बनाएं ट्रेडिशनल गाजर का हलवा
3. इससे छेना और पानी दोनों अलग हो जाएगा। अब छेना में दो गिलास ठंडा पानी डालेंगे और इसे कसकर निचोड़ देंगे। इसे कपड़े में बांधकर एक भारी बर्तन से दबा देंगे। इससे बचा हुआ पानी भी निकल जाएगा। ठंडा पानी डालने से विनेगर की कड़वाहट खत्म हो जाएगी। जिससे खीर मोहन बहुत स्वादिष्ट बनेगा और विनेगर का स्मेल भी नहीं आएगा।

4. लगभग 2 घंटे तक इसी तरह छेना को दबा रहने दें उसके बाद इसे निकालें और एक बड़ी परात में रखें। अब इसमें तीन से चार चम्मच बारीक वाली सूजी डालें और इसे अच्छे से मिक्स करें हाथ की हथेली से घिसते हुए इसे आटे की तरह मिलाना है।
5. इसे इतना मिलाना है कि यह बिल्कुल सॉफ्ट और चिकना हो जाए। जिससे हम इसके छोटे-छोटे बॉल्स बनाएंगे इसलिए छेना और सूजी को बहुत अच्छी तरह मिलाएं और डो की तरह बनाएं।
6. डो बनाने के बाद इसे पतला लंबा करें और इसके छोटे-छोटे बॉल्स बना लें बोल्स बनाने के लिए हाथ में थोड़ा सा घी लगा ले इससे बोल्स चिकने बनेंगे।
7. अब कढ़ाई गैस पर चढ़ाएं और गर्म करें, जब कढ़ाई गर्म हो जाए तो इसमें दो से तीन चम्मच चीनी डालेंगे और उसे कैरेमलाइज करेंगे। जब चीनी गल जाए और गाढ़ा दिखने लगे तो उसमें दो कटोरी पानी डालेंगे साथ में 200 ग्राम चीनी डालेंगे और आधा चम्मच इलायची पाउडर डालेंगे इससे खुशबू बहुत बेहतरीन आएगा।
8. अब चासनी में उबाल आने देंगे जैसे ही उबाल आने लगे छेना की जो बॉल्स हमने बना कर रखा है उसे एक-एक कर धीरे-धीरे चाशनी में डालते जाएंगे। सभी बोल्स डालने के बाद इसे चमचे से हल्का-हल्का चलाएंगे। ध्यान रहे बॉल्स को टच न करें नहीं तो वह फट जाएगा।

9. चासनी में बॉल्स को तेज आंच पर 15 मिनट के लिए चलाते हुए पकाएंगे। इससे बोल फुल कर साइज में डबल हो जाएगा। 15 मिनट के बाद हम गैस की फ्लेम लो कर देंगे और कढ़ाई को ढक्कन से ढक देंगे और इसे ढक कर पकाएंगे।
10. लगभग 12 से 15 मिनट बाद चमचे से बॉल्स को उलट पलट देंगे जिससे चारों तरफ से सीक जाए। अब चाशनी जो है, वह गाढ़ी होने लगेगी तो हम यहां बीच-बीच में गर्म पानी ऐड करते रहेंगे। थोड़ा-थोड़ा गर्म पानी डालते रहे इससे चाशनी पतली ही रहेगी और खीर मोहन बिल्कुल सॉफ्ट तैयार होगा।
11. धीरे-धीरे इसका रंग गहरा होने लगेगा और वह ब्राउन होने लगेगा। गैस की आंच को मीडियम टू हाई पर रखें और गर्म पानी बीच-बीच में डालते रहे इससे चाशनी गाढ़ी नहीं होगी लगभग 20 मिनट तक ऐसे ही पकाएं।
12. जब खीर मोहन बिल्कुल ब्राउन दिखने लगे और खुशबू आने लगे तो गैस बंद कर दे और इसे 5 मिनट के लिए चाशनी में ही डूबा रहने दें। लगभग आधे घंटे के बाद इसे निकाल कर कटोरे में रखें।
अब आपका जब भी मीठा खाने का मन करे आप खीर मोहन (Kheer Mohan) बनाकर खा सकते हैं। आप इसे फ्रीज में स्टोर कर भी रख सकते हैं या बहुत स्वादिष्ट होता है और यहां हमने किसी तरह के मैदा कॉर्नफ्लोर इन सब चीजों का इस्तेमाल नहीं किया है जिससे यह बिल्कुल हेल्दी है। आप छोटे बच्चों को भी इसे खिला सकते हैं और मेहमान को सर्व कर सकते हैं। आप इसे जरूर ट्राई करें और हमें बताएं आपको हमारी यह रेसिपी कैसी लगी और भी मिठाइयों और अलग-अलग तरह के व्यंजनों की रेसिपीज जानने के लिए आप हमारे पेज को फॉलो कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें: Tired Of Fails, Get Perfect And Juicy: Rasgulla In 1st Try | होममेड स्पंजी रसगुल्ला