No Syrup, No Fuss – Just Delicious Besan Ke Laddu | 10 स्टेप्स में बनाएं दानेदार बेसन के लड्डू

प्रस्तुति

हेलो दोस्तों! आज हम आपके लिए लेकर आए हैं ‘बेसन के लड्डू’ (Besan Ke Laddu) की एक बेहद आसान और स्वाद से भरपूर रेसिपी। अक्सर जब हम घर पर लड्डू बनाते हैं, तो कई समस्याएं सामने आ जाती हैं — जैसे लड्डू सही आकार में नहीं बंधते, बेसन और शक्कर का अनुपात ठीक से समझ नहीं आता।

इन्हीं सभी परेशानियों को दूर करते हुए, आज हम आपको बताएंगे *बिना चाशनी के बनने वाले बेसन के लड्डू* की एक आसान सी रेसिपी। इस विधि में न तो आपको चाशनी बनाने की ज़रूरत है, न ही अधिक मात्रा में घी की। सिर्फ कुछ आसान से स्टेप्स और सही मात्रा में सामग्री से आप बना सकते हैं हलवाई स्टाइल के एकदम दानेदार और स्वादिष्ट बेसन के लड्डू।  

ये लड्डू न सिर्फ त्योहारों के लिए परफेक्ट हैं, बल्कि जब भी आपका कुछ मीठा खाने का मन हो, आप इन्हें बनाकर स्टोर कर सकते हैं। बच्चों से लेकर बड़ों तक, सभी को ये लड्डू बहुत पसंद आएंगे। तो चलिए सीखते हैं — घर पर बिना चाशनी के झटपट बनने वाले बेसन के लड्डू।

बेसन के लड्डू (Besan Ke Laddu) बनाने के लिए सामग्री 

बेसनएक कप
सूजीएक कप
घीएक कटोरी
बूराएक कप
ड्राई फ्रूट्सआधा कप

बेसन के लड्डू (Besan Ke Laddu) बनाने का तरीका 

1. बेसन के दानेदार लड्डू बनाने के लिए एक कप बेसन को एक बड़े बर्तन में डालेंगे और इसी कप से एक कप सूजी भी डालेंगे। इन दोनों को आपस में अच्छे से मिक्स कर देंगे।

2. बेसन और सूजी को अच्छे से मिक्स करने के बाद, इसमें 4 से 5 बड़े चम्मच घी डालें और इन्हें फिर से मिक्स करें। इतना मिक्स करें कि जब हम मिश्रण को हाथ में लेकर दबाएं तो वह मुट्ठी के आकार में बंध जाए।

Besan Ke Laddu

3. अब सूजी और बेसन में थोड़ा सा गर्म पानी डालकर इसका एक स्मूथ डो तैयार कर लें। अब इस डो को 10 मिनट के लिए ढक कर रख दें जिससे यह सेट हो जाएगा।

यह भी पढ़ें: No Oven, Eggless Caramel Custard | चुटकियों में बनने वाला, स्वादिष्ट कैरेमल कस्टर्ड

4. लगभग 10 मिनट के बाद डो को निकालें और थोड़ा सा मसले। मसलने के बाद इसके छोटे-छोटे लोई बना लें और उन्हें बेलकर फोर्क से छेद कर दें।

5. अब एक पैन में आधा कटोरी घी डालकर हल्का गर्म करें और गर्म होने के बाद इन छोटे-छोटे पुरियां को लो फ्लेम में तलकर निकाल लें।

6. ऐसा करने से लड्डू बनाने में समय भी कम लगेगा और घी भी कम लगेगा और हमें मेहनत भी ज्यादा नहीं करनी पड़ेगी। ना ही चाशनी बनाने की जरूरत पड़ेगी। सभी पुरियों को हल्का सुनहरा होने तक तलें और बाहर निकाल कर ठंडा होने रख दें। 

7. अब जो घी बचा है उसमें हम ड्राई फ्रूट्स फ्राई करेंगे। यहां हमने काजू, बादाम मखाने और खरबूजे के बीज लिए हैं। आप चाहें तो अपनी मनपसंद ड्राई फ्रूट्स ले सकते हैं। इन्हें घी में फ्राई करने से बहुत बेहतरीन स्वाद आता है।

8. ड्राई फ्रूट्स को हल्का सुनहरा होने तक फ्राई करें फिर इन्हें निकाल कर एक बर्तन में रख लें। अब जो हमने पुरियां तली थी उन्हें छोटे टुकड़े में तोड़ दें और एक मिक्सर ग्राइंडर में डालें। साथ में ड्राई फ्रूट्स भी डालें पूरा नहीं आधा डालें आधा हम बाद में इस्तेमाल करेंगे इससे लड्डू के अंदर में जब ड्राई फ्रूट्स निकलेगा तो वह बहुत स्वादिष्ट लगेगा।

Besan Ke Laddu

9. ध्यान रहे हमें यहां पुरिया को दरदरा पीसना है बिल्कुल फाइन पाउडर नहीं बनाना है नहीं तो लड्डू दानेदार नहीं बन पाएगा। दानेदार पीसने के लिए मिक्सर को ग्राइंड करें, रुके, फिर से ग्राइंड करें, फिर रुकें इस तरह से करते हुए पुरियों का पाउडर बनाएं।

10. अब इस मिक्सचर को एक बड़े बॉल में डालें और उसमें जो हमने ड्राई फ्रूट्स रखा था उसे डाल दें। साथ में एक कप बूरा डालें और 4 से 5 बड़े चम्मच घी डालें। यहां आप पीसी हुई चीनी का इस्तेमाल कर सकते हैं लेकिन बूरा डालने से जो लड्डू का टेक्सचर होता है वह बिल्कुल हलवाइयों जैसा आता है।

11. बूरा डालने के बाद सभी चीजों को अच्छे से मिक्स करें और हाथ में थोड़ा सा घी लगाकर लड्डू बांधे। यहां हमने सूजी और बेसन का इस्तेमाल किया है इससे लड्डू बिल्कुल दानेदार बनेगा। अब आप इस बेसन के लड्डू (Besan Ke Laddu) को महीने भर के लिए फ्रिज में स्टोर करके रख सकते हैं। यह खराब नहीं होंगे और जब भी मन हो आप इसका आनंद ले सकते हैं।

हमेशा करते हैं आपको हमारी दानेदार बेसन के लड्डू की रेसिपी बहुत पसंद आई होगी। हमें कमेंट कर जरूर बताएं आपको यह रेसिपी कैसी लगी। साथ ही अलग-अलग तरह के व्यंजनों की रेसिपीज जानने के लिए हमारे पेज को फॉलो करें।

यह भी पढ़ें: 2-Ingredient Soft Kalakand Recipe – Quick & Easy | होममेड स्पंजी कलाकंद

WhatsApp Channel
Join Now
Telegram Group
Join Now

Leave a Comment

New Recipe Of Avocado Toast Time Saving, Easy & Healthy Chia Seed Pudding Recipe Chatakedar Kheera Fry Recipe Healthy Dal Khichdi Recipe Protein-Rich Chocolate Barfi Masala Paneer Sandwich Easy Recipe Tangy, sweet, and full of goodness Amla Candy Super Easy Bottle gourd Sabzi Recipe Easy Veg Nuggets Recipe Healthy Beetroot Paratha Recipe