प्रस्तुति
Jamun Juice: आप सभी ने अपने बड़े बुजुर्गों से यह कहते हुए जरुर सुना होगा की जामुन के सीजन में जिनके जीभ गंदे रहते हैं उनका शरीर स्वस्थ बनता है। ऐसा इसलिए कहते हैं क्योंकि जामुन हमारे शरीर के लिए बहुत फायदेमंद है यह साल में केवल एक बार ही आता है। इसे खाने से हमारी जीभ भले ही गंदी हो जाती है पर यह हमारे शरीर को बहुत से फायदे पहुंचाता है।
आईए जानते हैं जामुन से शरीर को कौन-कौन से फायदे होते हैं और इसका सेवन हमें जितना अधिक हो सके कर लेना चाहिए क्योंकि जामुन का सीजन बहुत कम समय के लिए आता है। आप चाहें तो जामुन का जूस (Jamun Juice) भी बना सकते हैं जामुन का रस न सिर्फ हमारे स्वास्थ्य को बेहतर करता है बल्कि हमारी स्किन को भी फायदा पहुंचाता है। इसका गहरा रंग कई पोषक तत्वों से भरपूर होता है इसे अपनी डेली लाइफ में जरूर शामिल करें, जब तक यह उपलब्ध है।
जामुन के सेवन से होने वाले फायदे
1. हम सभी जानते हैं कि जामुन डायबिटीज पेशेंट के लिए बहुत फायदेमंद है यह ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करता है इसमें लो ग्लिसेमिक इंडेक्स होता है जो कि ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मदद करता है।
2. जामुन में भरपूर मात्रा में विटामिन ए और सी होते हैं जो कि हमारी आंखों के लिए वरदान साबित होते हैं। इसके सेवन से हमारी आंखों की रोशनी बढ़ती है इसलिए जामुन का सेवन भरपूर मात्रा में करना चाहिए।
3. यह एक ऐसा फल है जो की एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है जो कि हमारे शरीर को फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचाने का काम करता है।
यह भी पढ़ें: 100% Refreshing And Hydrating Apple Juice | होममेड एप्पल जूस
4. जामुन में पोटैशियम भरपूर मात्रा में होता है जो कि ब्लड प्रेशर को भी कंट्रोल करता है। यह हार्ट पेशेंट के लिए एक बेहतरीन फ्रूट है जिसका सेवन अधिक से अधिक करना चाहिए।
5. जामुन हमारी त्वचा के लिए भी फायदेमंद माना जाता है यह त्वचा को अंदर से साफ करता है और स्वस्थ बनाए रखता है।
इतने फायदे होने के बावजूद भी इसके नुकसान हो सकते हैं इसलिए अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी हुई कोई समस्या है तो आप जामुन का जूस पीने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह ले लें। कुछ लोगों को जामुन से एलर्जी होती है ऐसे में आप इसका सेवन न करें। जामुन का जूस (Jamun Juice) कभी भी खाली पेट में नहीं पिएं। आप कुछ नाश्ता कर ले उसके बाद ही जामुन का सेवन करें। फलों का मुख्य काम भोजन को पचाने का होता है इसलिए खाली पेट में कभी भी फल का सेवन नहीं करना चाहिए।

जामुन का जूस (Jamun Juice) बनाने का तरीके
1. जामुन का जूस बनाने के लिए सबसे पहले जामुन को एक बड़े बर्तन में डालकर पानी से धो लें फिर इसे छान कर अलग रख दें।
2. अब इसे चाकू की मदद से काटकर इसके बीजों को अलग कर दें। जामुन का पल्प एक मिक्सर ग्राइंडर में या फिर जूसर में डालें। साथ में एक कप पानी डालें और थोड़ा सा शहद मिठास के लिए डालकर इसका जूस तैयार करें। आप चाहें तो शहद को स्कीप कर सकते हैं।
3. अब इस मिश्रण को एक बर्तन में डालकर मोटी छन्नी से छान लें और तैयार जूस (Jamun Juice) को कांच की ग्लास में सर्व करें। यह दिखने में जितना सुंदर लगता है सेहत के लिए भी उतना ही बेनिफिशियल है।

जामुन का जूस हमारे (Jamun Juice) स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद है क्योंकि जामुन में कई सारे विटामिन और पोषक तत्व होते हैं। जो हमारे लिए सेहतमंद है। इसलिए जामुन का सीजन जब आए तो भरपूर मात्रा में इसका सेवन कर लें। जामुन के बीज फेंके नहीं इसे धोकर सुखा लें और इसका पाउडर बना लें। जामुन का पाउडर डायबिटीज पेशेंट के लिए फायदेमंद होता है।
हमें उम्मीद है कि आपको यह रेसिपी पसंद आई होगी और जामुन से जुड़ी कई उपयोगी जानकारियां भी मिली होंगी। ऐसे ही और स्वादिष्ट व्यंजनों की रेसिपीज़ और हेल्थ टिप्स के लिए हमारे पेज को ज़रूर फॉलो करें। यहां आपको रोज़ाना कुछ नया और काम का पढ़ने को मिलेगा
यह भी पढ़ें: Fat Burner and Magical Lauki lemon juice | 10 दिन पिएं लौकी का जूस, मिलेंगे जबरदस्त फायदे