Quick and Easy Bihari Style Parwal Aaloo Bhujia | परवल आलू की भुजिया बनाएं सिर्फ 15 मिनट में

प्रस्तुति

हेलो दोस्तों आज हम आपके लिए लाए हैं परवल आलू की भुजिया (Parwal Aaloo Bhujia) वह भी बिहारी स्टाइल में। जो कि कम मसाले के साथ बनाई जाती है और खाने में बहुत स्वादिष्ट लगती है। इसे आप फुल्के, पराठे या चावल के साथ सर्व कर सकते हैं। परवल ज्यादातर उत्तर भारत में खाई जाने वाली एक लोकप्रिय सब्जी है। इसकी भुजिया, ग्रेवी वाली सब्जी, आलू के साथ सूखी सब्जी, प्याज के साथ सुखी भुजिया बनाई जाती है। परवल का जूस भी पिया जाता है, इसका जूस शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है।

आज हम बनाने जा रहे हैं परवल की भुजिया, जिसमें हम आलू को भी मिक्स करेंगे। यह भुजिया हम पारंपरिक बिहारी स्टाइल में हल्के मसालों के साथ तैयार करेंगे। स्वाद में बेहद लाजवाब और आसान यह रेसिपी आप एक बार जरूर ट्राई करें — यकीन मानिए, इसका स्वाद आपको बार-बार बनाने के लिए मजबूर कर देगा। इसी के साथ चलिए हम हमारी रेसिपी को शुरू करते हैं। 

परवल आलू की भुजिया (Parwal Aaloo Bhujia) बनाने की सामग्री 

परवल 250 ग्राम
आलू 2 से 3 मीडियम साइज के
सरसों का तेलतीन बड़े चम्मच 
सुखी लाल मिर्च तड़का के लिए 
नमकस्वाद अनुसार 
हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर आधा चम्मच
धनिया पाउडर, जीरा पाउडरआधा चम्मच
जीरा आधा चम्मच

परवल आलू की भुजिया (Parwal Aaloo Bhujia) बनाने की विधि 

1. सबसे पहले हम परवल के दोनों किनारो को काटकर निकाल देंगे और इसे चाकू से हल्का-हल्का घिसते हुए छील देंगे। परवल का छिलका निकालना जरूरी है नहीं तो यह अच्छे से पकेगा नहीं। 

Parwal Aaloo Bhujia

2. छीलने के बाद इसे 2 से 3 पानी रगड़कर धो लेंगे। अब इसे पोंछ कर बीच में से काटे और फिर इसे आधा इंच की मोटाई पर लंबाई में काट लें इसी तरह सभी परवल काट कर रख लें।

यह भी पढ़ें: Crispy And Spicy, Irresistible Banana Fry | 15 मिनट में बनाएं केले की सूखी सब्जी

3. साथ ही साथ 2 से 3 मीडियम साइज के आलू धोकर लंबाई में काट लेंगे। अब हम उनकी भुजिया बनाएंगे। परवल के साथ आलू की भुजिया बहुत बेहतरीन लगती है। आप सिर्फ परवल और प्याज की भी भुजिया बना सकते हैं पर आलू डालने से पारंपरिक बिहारी टेस्ट आता है।

4. अब एक कढ़ाई गैस पर चढ़ाएं और उसे गर्म करें गर्म होने के बाद 3 से 4 बड़े चम्मच तेल डालेंगे। सरसों का तेल इस्तेमाल करेंगे बिहार में भोजन विशेष रूप से सरसों के तेल में ही बनाया जाता है। इसका स्वाद बहुत बेहतरीन होता है और यह सेहत के लिए भी फायदेमंद है। तेल गर्म होने के बाद इसमें आधा चम्मच जीरा और दो सूखी लाल मिर्च डालेंगे। 

5. जब जीरा चटकने लगे तो गैस की आंच को लॉ पर रखें और इसमें कटे हुए परवल डाल देंगे। अब इसे ढक कर थोड़ी देर के लिए पकाएं, थोड़ी-थोड़ी देर में ढक्कन हटाएंगे और परवल को चलाते रहेंगे। 

6. थोड़ी देर बाद ढक्कन हटाएंगे और सब्जी में आलू डालकर 2 मिनट तक चलाएंगे अब इसे दोबारा से ढक कर रखें। और गैस की आंच को लॉ पर ही रखें और बीच-बीच में सब्जी को चलाते रहेंगे लगभग 10 से 12 मिनट तक ऐसे ही ढक कर पकाएंगे।

7. जब आलू और परवल पक जाए और हल्का सुनहरा हो जाए तो हम इसमें मसाले ऐड करेंगे। यहां हम ज्यादा मसाले का इस्तेमाल नहीं करेंगे बस कुछ बेसिक से मसाले डालना है, जिसमें एक चम्मच नमक, आधा चम्मच हल्दी पाउडर, आधा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, आधा छोटा चम्मच धनिया पाउडर और जीरा पाउडर। 

Parwal Aaloo Bhujia

8. इन सभी मसाले को सब्जी के साथ अच्छे से मिक्स कर देंगे और इसे ढक कर 5 से 10 मिनट के लिए पकाएंगे। जब सब्जी (Parwal Aaloo Bhujia) पक कर सॉफ्ट हो जाए तो हम इसे चेक करते रहेंगे।

9. लगभग 10 से 15 मिनट में भुजिया बनकर तैयार हो जाएगा। इसे बनाने में ज्यादा समय नहीं लगता है परवल आलू की भुजिया बहुत ही कम समय में और कम मसाले के साथ बनाएं तो ज्यादा स्वाद देती है।

10. बीच-बीच में भुजिया को चलाते रहें जब लगे कि यह बन गया है तो एक बार इसे दबा कर चेक कर लें अगर भुजिया पक गया हो तो गैस बंद कर देंगे। अब इस स्वादिष्ट परवल आलू की भुजिया (Parwal Aaloo Bhujia) को फूल्के, पराठे या दाल चावल के साथ परोस सकते हैं।

यह भी पढ़ें: Quick And Easy Kundru Bhujia | 15 मिनट में झटपट बनाएं कुंदरु की भुजिया

WhatsApp Channel
Join Now
Telegram Group
Join Now

Leave a Comment

New Recipe Of Avocado Toast Time Saving, Easy & Healthy Chia Seed Pudding Recipe Chatakedar Kheera Fry Recipe Healthy Dal Khichdi Recipe Protein-Rich Chocolate Barfi Masala Paneer Sandwich Easy Recipe Tangy, sweet, and full of goodness Amla Candy Super Easy Bottle gourd Sabzi Recipe Easy Veg Nuggets Recipe Healthy Beetroot Paratha Recipe