Fiber-Rich Veg Dalia: Perfect for a Balanced Diet | झटपट बनाएं वेजिटेबल दलिया

प्रस्तुति

Veg Dalia: दलिया स्वाद और सेहत का एक बेहतरीन कांबिनेशन है। कुछ लोग इस दलिया में दूध और चीनी मिलाकर मीठा दलिया बनाते हैं। वहीं कुछ लोग इसे नमकीन, हल्के मसाले के साथ खाते हैं। इसे कई तरह से बनाया जा सकता है इसमें आप वेजिस ऐड कर दें तो यह बहुत बेहतरीन लगता है और स्वास्थ्य के लिए भी बहुत अच्छा होता है। आज कि इस भाग दौड़ की जिंदगी में आप वेजिटेबल दलिया ब्रेकफास्ट में बना सकते हैं। आप इसे डिनर के लिए भी प्रिपेयर कर सकते हैं यह बहुत हेल्दी फूड होता है। 

वेजिटेबल दलिया बनाना काफी सरल है इसका टेस्ट बच्चों को भी पसंद आता है। इसे आप बच्चों के लंच में भी बना कर दे सकते हैं, यह फाइबर और सब्जियों के गुणों से भरपूर एनर्जी देने वाला नाश्ता है। इसे बनाने में बहुत कम समय लगता है अगर आपने अभी तक वेजिटेबल दलिया नहीं बनाया तो आप हमारे बताएं अनुसार आसानी से घर पर तैयार कर सकते हैं।

वेजिटेबल दलिया (Veg Dalia) बनाने की सामग्री

गेहूं का दलियाआधा कप
घीएक चम्मच
तेल दो चम्मच 
गोभी कटा हुआआधा कप
आलू काटा हुआआधा कप
गाजर कटा हुआआधा कप
शिमला मिर्च कटा हुआआधा कप
फ्रेंच बींस कटा हुआआधा कप
टमाटर बारीक कटा हुआआधा कप
प्याज बारीक कटा हुआआधा कप
नमकएक चम्मच
हरी मिर्च कटी हुई एक चम्मच
धनिया पाउडर, जीरा पाउडरआधा चम्मच
बारीक कटा हरा धनिया 
आधा कप
लाल मिर्च पाउडर आधा चम्मच
हल्दी पाउडरआधा चम्मच

वेजिटेबल दलिया (Veg Dalia) बनाने की विधि

1. सबसे पहले हम आधा कप गेहूं के दलिया को दो बार साफ पानी से धो लेंगे। अब एक कढ़ाई लें उसे गैस पर गर्म करें और उसमें दो चम्मच घी डालें। यहां हम दलिया को हल्का सुनहरा होने तक भून लेंगे।

Veg Dalia

2. जब घी गर्म हो जाए तो दलिया उसमें डालें और थोड़ा सा रोस्ट कर लें। ऐसा करने से दलिया का स्वाद बहुत बेहतरीन आता है। दलिया वेट लूज करने के लिए बहुत फायदेमंद है इसे बच्चे से लेकर बड़े तक सभी को खाना चाहिए दलिया के और भी कई फायदे हैं। 

यह भी पढ़ें: Flavor-Packed Kanda / Onion Poha | सिर्फ हल्का ही नहीं बल्कि जबरदस्त कांदा / अनियन पोहा

3. अब गैस पर एक कुकर चढ़ाएं और उसमें दो चम्मच तेल या घी डालकर गर्म करें। गर्म होने के बाद इसमें आधा चम्मच जीरा कटि हरी मिर्च और बारीक कटा हुआ प्याज डालकर फ्राई करें।

4. जब प्याज सुनहरा हो जाए तो इसमें कटे हुए आलू, गाजर, शिमला, बींस, गोभी या आप अपनी मनपसंद सब्जियां भी ऐड कर सकते हैं। अब इन सब्जियों को हल्का सुनहरा होने तक भूनें दो से तीन मिनट भूनने के बाद इसमें कटे हुए टमाटर डालें।

5. टमाटर को जल्दी पकाने के लिए इसमें एक चम्मच नमक, आधा चम्मच हल्दी पाउडर, आधा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, आधा चम्मच जीरा पाउडर, धनिया पाउडर डालकर सभी को अच्छे से मिक्स करें। और 5 मिनट तक मीडियम फ्लेम पर भून लें। साथ‌ ही आधा कप पानी भी डाल दें। इससे सब्जियां अच्छे से पकेंगी और मसाले जलेंगे नहीं। 

6. अब इन मसाले के साथ हम भुनी हुई दलिया डालेंगे। हमें अब दलिया को भूनने की जरूरत नहीं है क्योंकि हमने इसे पहले ही भून लिया है अगर आपने पहले नहीं भुना था तो आप इसे अभी सब्जियों के साथ 2 मिनट भून लें।

7. अब दलिया में पानी डालेंगे दलिया में पानी हमेशा 5 से 6 गुना डालना चाहिए क्योंकि यह बहुत अधिक मात्रा में पानी सोखता है। अगर आप कम पानी डालेंगे तो यह जल सकता है इसलिए आधा कप दलिया के लिए हम चार कप पानी इस्तेमाल करेंगे।

8. पानी डालने के बाद कुकर का ढक्कन लगाएं और इसे मीडियम फ्लेम पर तीन सिटी आने तक पका लें। अब इसे गैस बंद कर अलग रख दें, जब यह ठंडा होकर प्रेशर छोड़ दे तो ढक्कन हटाकर इसमें बारीक कटे हुए धनिया डाल दें। दलिया में धनिया का टेस्ट बहुत अच्छा लगता है‌ इसलिए जरूर डालें।

9. तैयार है हमारा वेजिटेबल दलिया (Veg Dalia) इसे आप ब्रेकफास्ट में या फिर लंच और डिनर में भी बना सकते हैं। जब भी आपका मन हो आप इसे बनाकर खा सकते हैं सब्जियां डालने से दलिया बहुत हेल्दी बनता है। आप इसे बच्चों को भी खिला सकते हैं छोटे बच्चे के लिए बना रहे हो तो मिर्च और मसाले का इस्तेमाल न करें। 

यह भी पढ़ें: How To Make Crunchy, Crispy Moong Dal Pakoda | क्रिस्पी मूंग दाल के पकोड़े 10 मिनट में

WhatsApp Channel
Join Now
Telegram Group
Join Now

Leave a Comment

New Recipe Of Avocado Toast Time Saving, Easy & Healthy Chia Seed Pudding Recipe Chatakedar Kheera Fry Recipe Healthy Dal Khichdi Recipe Protein-Rich Chocolate Barfi Masala Paneer Sandwich Easy Recipe Tangy, sweet, and full of goodness Amla Candy Super Easy Bottle gourd Sabzi Recipe Easy Veg Nuggets Recipe Healthy Beetroot Paratha Recipe