Crispy And Spicy, Irresistible Banana Fry | 15 मिनट में बनाएं केले की सूखी सब्जी

प्रस्तुति

हेलो दोस्तों आज हम आपके लिए लाए हैं कच्चे केले की सूखी सब्जी (Banana Fry) जिसे आमतौर पर उत्तर भारत में खाया जाता है। लोग इसे व्रत के समय में भी बनाते हैं। केले में फाइबर की मात्रा बहुत अधिक होती है। इसका टेस्ट भी बेहतरीन है और यह सब्जी झटपट बन जाती है, इसे बनाने में ज्यादा मसाले और मेहनत नहीं लगती है। 

सुबह की जल्दबाजी में आप केले की भुजिया बना सकते हैं। इसे टिफिन में भी दे सकते हैं केला में फाइबर, मैग्नीशियम, पोटेशियम, कैल्शियम जैसे कई न्यूट्रिएंट्स पाए जाते हैं। बच्चे, बड़े सभी को केला खाना चाहिए। इसमें बहुत सारे ऐसे तत्व होते हैं जिनकी हमारे शरीर को जरूरत होती है, केले को अपनी डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए। यह लंबे समय तक पेट को भरा रखता है जिससे जल्दी भूख नहीं लगती।

केले की सूखी सब्जी (Banana Fry) बनाने की सामग्री

केलादो पीस
जीरा आधा चम्मच 
हल्दी पाउडरआधा चम्मच 
नमकआधा चम्मच 
अमचूर पाउडरआधा छोटा चम्मच
लाल मिर्च पाउडरआधा छोटा चम्मच
जीरा पाउडर आधा चम्मच 
तेलतीन बड़ा चम्मच

केले की सूखी सब्जी (Banana Fry) बनाने का तरीका

1. सबसे पहले केले को चाकू से काटते हुए मोटे छिलके को हटा देंगे। अब इसे गोल शेप में हॉफ इंच की मोटाई पर काट लेंगे, काटने के बाद दोनों केले के टुकड़े को काटकर पानी से धो लें। 

2. अब एक कढ़ाई गैस पर चढ़ाएं, इसे गर्म करें और इसमें तीन चम्मच तेल डालें। तेल गर्म होने पर जीरे का फोरन डालें, जब फोरन चटकने लगे तो कटे हुए केला डालकर मीडियम फ्लेम पर दो से 4 मिनट तक हल्का सुनहरा होने तक फ्राई करें।

यह भी पढ़ें: Quick And Easy Kundru Bhujia | 15 मिनट में झटपट बनाएं कुंदरु की भुजिया

3. जब केला सुनहरा हो जाए तो इसमें मसाले ऐड करें जिसमें  आधा चम्मच हल्दी पाउडर, आधा चम्मच नमक, एक छोटा चम्मच अमचूर पाउडर, आधा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, जीरा पाउडर डालकर लो फ्लेम पर 2 मिनट तक भुनेंगे। अब इसे ढक कर 5 मिनट पकाएं

Banana Fry

4. बीच-बीच में इसे चलाएंगे नहीं तो केला जल सकता है। लगभग 10 मिनट पकाने के बाद केले को दबाकर चेक करें अगर केला दब रहा है इसका मतलब वह पक चुका है। अब फ्लेम को हाय करें और उलट पलट कर चलाते रहें इससे भुजिया बिल्कुल क्रिस्पी बनेगा।

5. केले की सूखी सब्जी (Banana Fry) बनाने में ज्यादा समय नहीं लगता बस 5 मिनट इसे काटने में और 10 मिनट इसे बनाने में लगभग 15 मिनट से 20 मिनट में यह सूखी सब्जी बनकर तैयार हो जाती है और खाने में भी बहुत स्वादिष्ट लगती है।

6. सभी को कच्चे केले की भुजिया जरूर खानी चाहिए आप चाहें तो केले की सब्जी भी बना सकते हैं या फिर चिप्स भी। केले का चिप्स बनाकर बच्चों को दे सकते हैं इससे बच्चे पैकेट वाले अन हेल्दी चिप्स से दूर रहेंगे और इसका टेस्ट भी बहुत बढ़िया होता है।

7. तैयार है हमारी केले की क्रिस्पी भुजिया या सूखी सब्जी इसे आप फूल्के, पराठे या फिर चावल के साथ भी सर्व कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें: Try This Irresistible, Baigan Bhaja | हर बाइट में लाज़वाब स्वाद- 5 मिनट में बनाएं बैगन भाजा

WhatsApp Channel
Join Now
Telegram Group
Join Now

Leave a Comment

New Recipe Of Avocado Toast Time Saving, Easy & Healthy Chia Seed Pudding Recipe Chatakedar Kheera Fry Recipe Healthy Dal Khichdi Recipe Protein-Rich Chocolate Barfi Masala Paneer Sandwich Easy Recipe Tangy, sweet, and full of goodness Amla Candy Super Easy Bottle gourd Sabzi Recipe Easy Veg Nuggets Recipe Healthy Beetroot Paratha Recipe