How To Make Crunchy, Crispy Moong Dal Pakoda | क्रिस्पी मूंग दाल के पकोड़े 10 मिनट में

प्रस्तुति

Moong Dal Pakoda: मानसून आते ही हमें पकोड़े की याद आने लगती है पर क्या आप हर बार बेसन के पकोड़े बनाते हैं तो इस बार कुछ नया ट्राई करें। बनाएं क्रिस्पी और कुरकुरे मूंग दाल के पकोड़े (Moong Dal Pakoda)। जिसे हम मूंग दाल का बोंडा भी कहते हैं यह खाने में बिल्कुल मार्केट जैसा क्रिस्पी, क्रंची और कुरकुरा लगता है। मूंग दाल के पकोड़े बनाने में जितने आसन होते हैं खाने में उतने ही स्वादिष्ट लगते हैं।

बहुत से लोग ऐसे हैं जिन्हें, बेसन पचता नहीं है ऐसे में आप मूंग दाल के पकोड़े खा सकते हैं। यह न सिर्फ खाने में टेस्टी होते हैं बल्कि हमारे डाइजेस्टिव सिस्टम को भी इंप्रूव करते हैं। पकोड़े पीली वाली और हरी वाली दोनों तरह की मूंग दाल से बनाए जाते हैं यहां हम पीली मूंग दाल से पकोड़े बनाएंगे। तो चलिए मूंग दाल के पकोड़े बनाने की रेसिपी सीखते हैं। 

यह भी पढ़ें: The Ultimate Pyaz Ka Pakoda Recipe | Crispy, Flavorful & Easy to Make | कुरकुरा पर स्वाद से भरपूर- प्याज का पकोड़ा

मूंग दाल के पकोड़े बनाने की सामग्री

पीली मूंग दालएक कप
हरी मिर्च दो पीस
अदरक का टुकड़ाएक चम्मच
जीराएक चम्मच
चिली फ्लेक्सएक चम्मच
अमचूर पाउडर, हल्दी पाउडर, मिर्च पाउडरआधा चम्मच
नमकस्वाद अनुसार
हिंगदो पिंच
हरी मिर्च कटी हुईएक चम्मच
चावल का आटाएक चम्मच
तेलतलने के लिए
Moong Dal Pakoda

क्रिस्पी और क्रंची मूंग दाल के पकोड़े कैसे बनाएं

1. इसके लिए आप एक कप पीली वाली मूंग दाल लें और उसे 2 से 3 बार साफ पानी से धो लें अब इसे एक बर्तन में पानी डालकर 2 से 3 घंटे के लिए फूलने छोड़ दें।

2. लगभग 2 घंटे के बाद दाल अच्छे से फूल जाएगी तो इसे एक छन्नी में छान लें। ऐसा करने से दाल से सारा पानी निकल जाएगा जिससे जब हम इसे पीसेंगे तो इसके पेस्ट में पानी बहुत कम रहेगा जिससे पकौड़ा बहुत बेहतरीन बनेगा।

3. अब एक जार में दाल को डालें और इसमें दो से तीन हरी मिर्च, एक चम्मच जीरा और एक इंच अदरक का टुकड़ा डालकर इसे अच्छे से ग्राइंड करें। इससे फाइन पेस्ट नहीं बनाना है बल्कि दरदरा पीसना है जिससे पकोड़े बिल्कुल क्रंची बनेंगे और मार्केट जैसा टेस्ट आएगा।

4. अब बैटर को एक बड़े बर्तन में खाली करें अब इसे मार्केट जैसा टेस्ट देने के लिए हम इसे मिक्सर से फेंटेंगे ऐसा करने से बैटर में हवा चली जाती है। जिससे पकौड़े बेहतरीन और जालीदार भी बनते हैं। यहां हमने पकोड़े बनाने के लिए सोडे का इस्तेमाल नहीं किया है। सिर्फ फेंटने से ही हमारा बैटर बिल्कुल हल्का हो जाएगा और पकोड़ा खिला-खिला बनेगा।

5. अब बैटर में मसाले ऐड करेंगे मसाले में एक चम्मच अमचूर पाउडर, आधा चम्मच हल्दी पाउडर, आधा चम्मच चिली फ्लेक्स, एक चम्मच नमक, कटी हुई हरी मिर्च और दो पिंच हींग और पकोड़े को कुरकुरा बनाने के लिए एक चम्मच चावल का आटा इस्तेमाल करेंगे।

6. अब गैस पर कढ़ाई चढ़ाएं और इसमें तेल डालें तेल उतना डालें जीतने में पकोड़े अच्छे से बनें। अगर आप मिडीयम साइज के पकोड़े बना रहे हैं तो आधा कढ़ाई जितना तेल डालें।

Moong Dal Pakoda

7. अब जब तक तेल गर्म हो रहा है हम बैटर में मसाले को अच्छे से मिलाऐं और इसे थोड़ी देर तक हाथ से मिलाएं। आप चाहें तो लाल मिर्च पाउडर भी डाल सकते हैं इससे पकोड़े तीखे – चटपटे बनेंगे।

8. अगर मूंग दाल के पकोड़े को और हेल्दी बनाना चाहते हो तो इसमें उबले आलू घिसकर डालें, बारीक कटे हुए प्याज और हरी धनिया काटकर डाल सकते हैं। 

9. जब तेल गर्म हो जाए तो इसे चेक करने के लिए थोड़ा सा मिश्रण कढ़ाई में डालें जब पूरी तरह बबल बनने लगे तो हम मिश्रण को थोड़ा-थोड़ा सा बोल के आकार में डालते हुए पकोड़े को तलेंगे। पकोड़े को उलट पलट कर सुनहरा होने तक तलें।

10. अब इसे निकाल कर टिशू पेपर पर रख दें इससे टिशु पकोड़े के अतिरिक्त तेल को सोख लेगा। तैयार है मूंग दाल के पकोड़े (Moong Dal Pakoda) इसे आप सॉस, चटनी या चाय के साथ सर्व करें।

यह भी पढ़ें: Spicy And Crunchy Stuffed Papad Cone | बोरिंग स्नैक्स को कहें अलविदा- आज ही बनाएं क्रिस्पी स्टफ्ड पापड़ कोन

WhatsApp Channel
Join Now
Telegram Group
Join Now

Leave a Comment

New Recipe Of Avocado Toast Time Saving, Easy & Healthy Chia Seed Pudding Recipe Chatakedar Kheera Fry Recipe Healthy Dal Khichdi Recipe Protein-Rich Chocolate Barfi Masala Paneer Sandwich Easy Recipe Tangy, sweet, and full of goodness Amla Candy Super Easy Bottle gourd Sabzi Recipe Easy Veg Nuggets Recipe Healthy Beetroot Paratha Recipe