प्रस्तुति
बच्चे हो या बड़े सभी को बनाना शेक (Banana Shake) बहुत पसंद आता है, यह पीने में जितना स्वादिष्ट होता है उतना ही हमारे शरीर के लिए फायदेमंद भी होता है। ऐसा इसलिए क्योंकि केले में बहुत अधिक मात्रा में पोटेशियम और फाइबर पाया जाता है। जब इसमें मिल्क, आइस क्यूब्स और ड्राई फ्रूट्स ऐड करते हैं तो यह टेस्टी, रिफ्रेशिंग और बेनिफिशियल बन जाता है।
बहुत से लोग ऐसे हैं जो सुबह की हड़बड़ी में नाश्ता नहीं बना पाते ऐसे में अगर आप एक गिलास बनाना शेक पी लें, तो यह आपको बहुत एनर्जी देगा साथ ही पेट को भरा भी रखेगा। अगर आप इसे ब्रेकफास्ट में पीते हैं तो यह आपके दिन की शुरुआत को हेल्दी बनाता है और जब शुरुआत हेल्दी होती है तो सारा दिन अच्छा जाता है। बनाना शेक पीने के कई फायदे हैं अगर आप इन फायदों के बारे में जानेंगे तो आप भी रोज इसे ही पीना चाहेंगे। चलिए इससे होने वाले फायदे के बारे में जानते हैं।
यह भी पढ़ें: Love It Or Hate It – Aamla Juice Works 100% On Your Body | खट्टा, तीखा स्वाद – आंवला जूस सेहत से भरपूर
बनाना शेक (Banana Shake) के फायदे
1. बनाना शेक को एनर्जी बूस्टर भी कहा जाता है यह हमें इतनी एनर्जी देता है जिससे हम दिन भर बिना थके काम कर सकते हैं।
2. केले में फाइबर अधिक मात्रा में पाया जाता है जो हमें कब्ज से छुटकारा दिलाता है, जिससे पाचन में सुधार होता है। इसलिए केले को अपनी डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए। आप इसे ऐसे भी खा सकते हैं या फिर शेक बना सकते हैं।
3. केले में पोटेशियम पाया जाता है जो कि ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखता है यह हार्ट का भी ध्यान रखना है और सुधार करने में मदद करता है।

4. केले में ट्राइप्टोफैन पाया जाता है जो कि बेहतर नींद लाने में मदद करता है। इसमें कई ऐसे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो मांसपेशियों और हड्डियों को मजबूत बनाते हैं।
5. भले ही केले में बहुत सारे पोषक तत्व और मिनरल्स हो फिर भी किसी भी चीज का अधिक सेवन हानिकारक हो सकता है इसलिए बनाना शेक का भी सीमित मात्रा में ही सेवन करें आवश्यकता से अधिक सेवन न करें।
6. अगर आपको कोई स्वास्थ्य संबंधित परेशानी या समस्या हो तो बनाना शेक का सेवन करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह ले लें।
बनाना शेक बनाने की सामग्री
पका केला | दो पीस |
दूध | एक कप |
आइस क्यूब्स | तीन से चार पीस |
हनी या चीनी | मिठास के लिए |
ड्राई फ्रूट्स में काजू, बादाम, किशमिश, खजूर | आवश्यकता अनुसार |
बनाना शेक (Banana Shake) बनाने का तरीका
1. शेक बनाने के लिए सबसे पहले दो पका हुआ केला लें। उसे छीलकर पतले स्लाइस में काट लें। अब इसे एक मिक्सर जार में डालें और कुछ ड्राई फ्रूट्स ऐड करें। अगर आप वजन बढ़ाना चाहते हैं तो आपको बनाना शेक का नियमित रूप से सेवन करना चाहिए।

2. अब इसमें चार से पांच बादाम, तीन पीस खजूर, बीज को निकाल कर डाल दें। 5 से 6 काजू और थोड़ी सी किशमिश डालें। आप चाहें तो पिस्ता का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। अगर आपको कोई और ड्राई फ्रूट पसंद हो तो आप उसका भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
3. अब जार में एक कप दूध डालें, दो से तीन आइस क्यूब्स, मिठास के लिए आप चीनी डाल सकते हैं। अगर आप चीनी नहीं खाना चाहते तो हनी ऐड करें, हनी हमारे सेहत के लिए बहुत अच्छा होता है। वहीं चीनी सेहत के लिए नुकसानदायक है।
4. बनाना शेक को आप बच्चों को भी दे सकते हैं। छोटे बच्चे हैं तो आप कम मात्रा में बनाना शेक दें। अगर आप वर्कआउट करते हैं तो आपको बनाना शेक जरूर पीना चाहिए यह आपको बहुत एनर्जी देगा। अगर आप पतले हैं और वजन बढ़ाना चाहते हैं तो आपको नियमित रूप से बनाना शेक अपनी डाइट में शामिल करना चाहिए।
5. तैयार शेक को कांच की ग्लास में डालें और कटे हुए ड्राई फ्रूट से गार्निश करें अब इसे ठंडा – ठंडा सर्व करें। आप इसे मॉर्निंग में या इवनिंग या दिन में किसी भी समय पी सकते हैं यह बहुत स्वादिष्ट और एनर्जी से भरपूर ड्रिंक है।
यह भी पढ़ें: Summer’s Best- Wholesome Bel Ka Sharbat | 10 मिनट में बनाएं देसी बेल शरबत – स्वाद भी सेहत भी